फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्रियों को आम बजट से सुविधा मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट
विज्ञापन

बोले यात्री, चले ईएमयू व एक्सप्रेस ट्रेन, जल्द हो दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एक फरवरी को आम बजट पेश होगा। इससे दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को इस बजट से काफी उम्मीदें है। यात्रियों का कहना है कि वर्षों से इस रूट पर सुविधाओं का अभाव है। इस बार सरकार को इस ओर ध्यान रखते हुए आम बजट पेश करना चाहिए।
जल्द से जल्द चले इलेक्ट्रिक ट्रेनें
सत्यवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली से सहारनपुर तक के 175 किलोमीटर के इस सेक्शन में गत छह वर्षों से विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2015 के रेल बजट में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण और दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसके विद्युतीकरण और दोहरीकरण के लिए वर्ष 2016 के आम बजट में 1500 करोड़ रुपये की घोषणा भी हो गई थी। इन परियोजनाओं का शिलान्यास 2017 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने नानौता में किया था। लेकिन पांच वर्ष बाद भी इलेक्ट्रिक ट्रेन नही चल पाई है।
विज्ञापन

जल्द हो विद्युुतीकरण का कार्य पूरा
विनीत मलिक का कहना है कि 49 साल बीत जाने पर भी अभी ये मार्ग दोहरीकरण से वंचित बना हुआ है। उन्होंने इस रूट पर नई ट्रेन चलवाने की मांग उठाई। ताकि यात्रियों को सुविधाएं मिले।
सुशील का कहना है कि दैनिक यात्रियों को इस आम बजट से काफी उम्मीद है। उन्होंने इस रूट पर ईएमयू व एक्सप्रेस ट्रेन जल्द से जल्द चलवाने की मांग की। ऐसे में सरकार को यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इस रूट पर दोहरीकरण का कार्य शुरू करना चाहिए। आम बजट में इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

आदिल व मोनू शर्मा का कहना है कि स्टेशन पर साफ-सफाई का ध्यान देने वाला बजट पेश होना चाहिए। ताकि स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हो।
ये भी है यात्रियों की मांग
- यात्रियों की संख्या के मद्देनजर नई ट्रेनों का ऐलान हो।
- यात्री किरायों में छूट मिले।
- रेल सफर सुरक्षित सुनिश्चित करना।
- यदि रेल किराया बढ़ता है तो सुविधाएं भी उसी हिसाब से बढ़नी चाहिए।
- रेल में साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं व आराम के बेहतर इंतजाम।-महिला यात्रियों की ट्रेनों में बढ़े सुरक्षा।
- महिलाओं के लिए अलग कोच व महिला सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़ें।
- सीनियर सिटीजन बुजुर्गों को ट्रेनों में बेहतर सुविधाएं।
- ट्रेन में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था।
- महिला बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में नीचे की सीट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें