फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बड़ौत टीम अव्वल

विज्ञापन
बड़ौत की मदर टेरेसा एकेड़मी में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
मदर टरेसा एकेडमी के मैदान पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

बड़ौत। मदर टरेसा एकेडमी के मैदान पर रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर दम दिखाया। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी के डायरेक्टर रूपेश राणा, निदेशिका सविता राणा व कोच फईम ने किया। कोच फईम ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ौत प्रथम, मलकपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में शबगा प्रथम, मलकपुर द्वितीय, बालक वर्ग की वॉलीवाल प्रतियोगिता में लोयन प्रथम, मलकपुर द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में 48 किग्रा भार वर्ग में परवेज प्रथम, बादल द्वितीय, 52 किग्रा वर्ग में सनी प्रथम, सोएब द्वितीय, 57 क्रिगा वर्ग में अक्षय प्रथम, गुलफाम द्वितीय, 67 वर्ग में में सम्मी प्रथम, सुनील द्वितीय, 74 में विशाल प्रथम, मोहित प्रथम, 84 में विनित प्रथम, सौरव द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, शुभम द्वितीय, 400 मी में राजन प्रथम, अंकित द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में मनोज प्रथम रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, सना द्वितीय, 400 मीटर में हिमांशी प्रथम, साइसा द्वितीय, 1500 मीटर में प्रीति प्रथम, हिमांशी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की लंबी कूद में शुभम प्रथम व इमरान द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें