जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में चल रही चैंपियनशिप में तीसरे दिन महिला स्पर्धा में इशानी और सीनियर सिटीजन (महिला) में दादी रेखा ढाका ने सटीक निशाने लगाए। दोनों ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शूटिंग चैंपियनशिप में तीसरे दिन दस मीटर सब जूनियर स्पर्धा में ईशानी सेट ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर सिटीजन (महिला) स्पर्धा में दादी रेखा ढाका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आदि तोमर, सागर, वंश कौशिक, दक्ष तोमर, यश तोमर, मोहन मलिक, देव ने भी चैंपियनशिप में उमदा प्रदर्शन किया। विजेता शूटरों को जिला वनाधिकारी हेमंत कुमार ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। ऑफिसियल साई कोच नीतू श्योराण, खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप काठा, आशु तोमर रहे। चैंपियनशिप में राजेंद्र पाल सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह, अदिति तोमर, तनु चौधरी, हरिओम तोमर, अक्षिता सोलंकी आदि का सहयोग रहा।
फर्राटा दौड़ में जिशान व अंशु ने बाजी मारी
बिनौली। रंछाड के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में जिशान व बालिका में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालिका में राधिका फजलपुर प्रथम, खो खो बालिका जूनियर में कनवाड़ा की टीम प्रथम, लंबी कूद बालिका में निशा फजलपुर प्रथम, बालक में तरुण हजूराबाद गढ़ी प्रथम, बालक-बालिका कबड्डी में गांगनौली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बालक में साध चंदायन प्रथम, बालिका में सोनिया फजलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को बीईओ बिनौली रंजन कुमार ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अवध शर्मा, पवन कुमार, शशि भूषण शर्मा, सुनील कुमार, विशेष रेफरी रहे।