फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का चेक लेने से इंकार

Tue, 29 Nov 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
बड़ौत की गुड मंडी में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। नवीन मंडी स्थित गुड़मंडी में गुड़ लेकर आए किसानों को व्यापारियों द्वारा चेक से भुगतान न लेने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में व्यापारियाें की बैठक में निर्णय लिया गया कि जो किसान चेक से पैसा लेना चाहता है लें, अन्यथा अपना माल वापस ले जाएं। 
विज्ञापन


अमीनगर सराय रोड स्थित गुड़मंडी में नोटबंदी के बाद भुगतान को लेकर व्यापारी काफी परेशान हैं। रविवार को मंडी में अवकाश के बाद जब सोमवार को गुड़मंडी खुली तो काफी संख्या में किसान गुड़ लेकर मंडी पहुंचे। मंडी में एक-दो किसानों ने तो चेक ले लिया, लेकिन काफी किसानों ने नगदी की जगह चेक लेने से इंकार कर दिया। इसको लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि बैंकों से पैसा नहीं निकल रहा, वे कैसे भुगतान करें।

बैठक कर व्यापारियों ने निर्णय लिया  जो किसान चेक से पैसा लेने चाहता है तो उनका माल लिया जाएगा और जो नहीं लेंगे वे जा सकते हैं। व्यापारियों के निर्णय से किसान परेशान हैं। व्यापारियों ने प्रमोद पालीवाल, सतपाल, पिंटू, सुभाषचंद्र, बलजीत सिंह, राहुल, शिवओम, बलजीत सिंह, विक्रम सिंह, रामप्रकाश, शिवजी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें