खेकड़ा के मौहल्ला रामपुर मे रसोई गैस सिलेंडर मे लगी आग बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : KAHKRA
सिलिंडर में लगी आग, घरेलू सामान जला
खेकड़ा। रामपुर मोहल्ला में खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई को अपने चपेट में ले लिया, जिससे घरेलू सामान जल गए। गनीमत रही कि खाना पका रही महिला बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
शामली निवासी विपिन कुमार रामपुर मे पूर्व सभासद जितेंद्र धामा के मकान में किराए पर रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे विपिन की पत्नी पारुल रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव होने लगा, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग से रसोई में रखा घरेलू सामान जल गया। हालांकि पारुल आग की चपेट में आने से बच गयी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सिलिंडर को बाहर निकालकर बालू एवं पानी डालना शुरू किया। लेकिन आग भभकती रही। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों जयप्रकाश सिंह, विशाल, बिट्टू आदि ने किसी तरह आग पर काबू पाया।