फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में चिकन पॉक्स की पुष्टि, डॉक्टरों ने दी दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल में चिकन पॉक्स की पुष्टि, डॉक्टरों ने बांटी दवाएं
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं दी। खेकड़ा चिकित्सक प्रभारी डॉ ताहिर ने रटौल का निरीक्षण कर मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि दो मरीजों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है। बच्चों में एलर्जी पाई गई है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शिविर में 57 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं। जबकि 12 लोगों को स्लाइड लगाई गई। खेकड़ा चिकित्सक प्रभारी के निर्देश पर डॉक्टर यहां पहुंचे थे। डॉक्टरों ने बताया की शहजाद पुत्र राशिद चिकन पॉक्स से पीड़ित मिला है। कुल दो लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि आसपास सफाई का ध्यान रखें, गंदगी पैदा न होने दे। किसी को चिकन पाक्स होता है तो उसे डरने की जरूरत नही है। यह गंभीर बीमारी नही है। रटौल स्वास्थ्य केंद्र पर इसके लिए सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें