फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 82 लाख रुपये के अनियमितता पर छह बीडीओ को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोशल ऑडिट से मनरेगा में 82 लाख रुपये से ज्यादा की अनियमितता सामने आई है। इस पर मनरेगा के उपायुक्त राहुल वर्मा ने सभी छह बीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही सोशल ऑडिट में मिली अनियमितताओं को दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मनरेगा से कराए कार्यों का हर साल सोशल ऑडिट तो कराया जाता है, मगर अनियमितता राशि नहीं वसूली जाती है। बागपत में वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक मनरेगा के तहत गांवों में कराए गए कार्यों तथा खर्चों का सोशल ऑडिट कराने पर 82 लाख रुपये से ज्यादा की अनियमितता मिली। आज तक इन मामलों का निस्तारण नहीं किया गया। ग्राम्य विकास आयुक्त तक भी मामला पहुंचा तो राशि की वसूली नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। इस पर मनरेगा के उपायुक्त राहुल वर्मा ने बागपत, पिलाना, खेकड़ा, बिनौली, छपरौली तथा बड़ौत खंड विकास अधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही लंबित मामलों का निस्तारण का निर्देश दिया हैं। मनरेगा के उपायुक्त राहुल वर्मा का कहना है कि सोशल ऑडिट में जिनपर भी आपत्तियां आई हैं, उनके लिए सभी अधिकारियों से संबंधित फाइल व साक्ष्य देने के लिए कहा गया है।
मनरेगा से कराए जाते हैं ये कार्य
मनरेगा के तहत गांवों में विकास कार्याें के साथ ही पौधरोपण, जलसंरक्षण, मिट्टी खोदाई तथा अन्य कार्य कराए जाते हैं। इन कार्यों में अनियमितता मिली। यह हाल तब है, जब बागपत में मनरेगा एक तरह से ठप पड़ी है और इससे ज्यादा कार्य नहीं हो रहे हैं। यदि मनरेगा में भरपूर खर्च होने लगे तो अनियमितता कहीं ज्यादा होती।
विज्ञापन

प्रधान भी अनियमितता के बारे में लिखकर दे चुके
मनरेगा में केवल सोशल ऑडिट में ही अनियमितता नहीं मिली, बल्कि ग्राम प्रधान भी अनियमितता के बारे में शिकायत कर रहे हैं। उनको जब यह पता चला कि उनके गांव में क्या-क्या कार्य मनरेगा से दिखाए गए हैं तो उसके बाद वह भी अधिकारियों के पास शिकायत कर रहे हैं। उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मनरेगा में अनियमितता
ब्लॉक रुपये
बागपत 1160901
बिनौली 5217110
पिलाना 905922
खेकड़ा 255267
छपरौली 624836
बड़ौत 105523
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें