फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मित्र एप लांच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मित्र एप लांच किया। कांवड़िये क्यूआर कोड को स्कैन कर कांवड़ मार्गों की जानकारी ले सकेंगे और एप पर गांव के सभी कांवड़ियों का डाटा रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान प्रीति देवी व समाजसेवी रोहित धनकड़ ने बताया कि इस एप के माध्यम से गांव से कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है और उनका पूरा डाटा, मोबाइल नंबर भरा जाता है। यह जानकारी सीधे जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में अपडेट हो जाती है जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता संभव हो सके। उनका उद्देश्य गांव से जाने वाले सभी कांवड़ियों की जानकारी रिकार्ड में रखना है ताकि उनसे संपर्क किया जा सकें और वह न भटकें। बताया कि पिछले वर्ष भी कांवड़ियों के लिए एप बनाया गया था और उससे सभी मार्गों की जानकारी मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें