शिक्षक एवं शिक्षिकाओं समेत छात्र-छात्राएं सम्मानित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली/खेकड़ा। बीआरसी बड़ौली पर बुधवार को प्रेरणा उत्सव समारोह एवं शिक्षक संगोष्ठी हुई। इसमेें शिक्षण और बेहतर बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के सूरजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. विनय गिल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां शिक्षा चौपाल, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, प्रिंट रिच मेटेरियल, शिक्षक संकुल के गठन एवं कार्य, समावेशी शिक्षा, स्मार्ट क्लास, सामुदायिक सहभागिता, बालिका शिक्षा, लिंगाविभेदीकरण पर एआरपी टीम द्वारा जानकारी दी गई। एआरपी रवींद्र सिरोही ने कविता के माध्यम से लिंग विभेदीकरण, एआरपी राजीव तोमर ने बालिका शिक्षा व नारी सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां एबीएसए विनोद वर्मा, डॉ. गीता राठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, राकेश जैन, अमित मौर्य, रवींद्र तोमर, सीमा, शबनम, रीमा, नीति, भावना समेत प्रधानाध्यापक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। उधर, हलालपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज विनीता जावला को सम्मानित किया।
उधर, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में प्रेरणा ज्ञानोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डायट प्राचार्य बड़ौत विनय गिल की अध्यक्षता व मनोज विश्नोई के संचालन में जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बिनौली के छात्र-छात्राओं ने समा बांधा। मुख्य अतिथि दुष्यंत तोमर ने मिशन प्रेरणा कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं व 20 प्रेरक बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने समारोह में आए अतिथियों को गुलदस्ते व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में हरेंद्र सिंह, पवन कुमार, जयवीर सिंह, आजाद सिंह, सुनील, अवध शर्मा, विशेष कुमार, शशिभूषण शर्मा, अजय शर्मा, अरुण त्यागी, कविता सिंह, रेणु, रूबी, राधिका, नम्रता सिंह उपस्थित रहे।
वहीं, खेकड़ा में बीआरसी केंद्र परिसर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने कोविड गाइड लाइन का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।