फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से शुरू होगा खरमास, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर लगा विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शनिवार से खरमास की शुरुआत हो रही है। अब एक महीने तक विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इस अवधि में विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश, प्रतिमा स्थापना और व्रतों का उद्यापन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के बड़े मांगलिक आयोजन से बचने की परंपरा चली आ रही है। उनका कहना है कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुनः विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें