फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ौत में दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनी काटने वालों को चेतावनी दी कि जब तक नक्शा पास नहीं कराया जाएगा, तब तक प्लॉट नहीं काटे जाएंगे। यदि ऐसा किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बड़ौत में कांशीराम आवास के सामने डॉ. सुधीर, प्रभाकर 20 हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी काट रहे थे। इसके अलावा सतेंद्र खोखर 10 हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी काट रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कई बार नक्शा पास करने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन फिर भी नक्शा पास नहीं कराया जा रहा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत कुमार ने पुलिस व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कॉलोनियों की सड़कोंे को उखड़वा दिया और चाहरदीवारों का ध्वस्तीकरण कराया। इसके अलावा सभी प्लॉटों की नींव भी उखाड़ दी गई। इन सभी को दोबारा प्लॉट काटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले 15 दिन से चल रही है और इस बीच 20 से ज्यादा कॉलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया गया है।
उनके अनुसार किसी ने बिना नक्शा पास कराए दोबारा से प्लॉट काटने का प्रयास किया तो उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें