फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो दिन में आठ हजार को हुआ बुखार तो 12 हजार के पैरों में छाले पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो दिन में आठ हजार कांवड़ियों को बुखार तो 12 हजार के पैरों में छाले पड़े। कांवड़ियों का उपचार करने के बाद उन्हें दवाई वितरित की। सबसे अधिक मरीज बिनौली क्षेत्र में 14 हजार कांवड़ियों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

जिले में कांवड़ियों का उपचार करने के लिए 23 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए हुए हैं। वहां कांवड़ियों का पहुंचने पर चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ उपचार कर रहे है। दो दिन में आठ हजार कांवड़ियों को बुखार होने पर उनकी जांच करने के बाद दवाई दी और आठ सौ से अधिक कांवड़ियों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई। 12 हजार कांवड़ियों के पैरों में छाले पड़ने पर उनकी मरहम पट्टी कर उपचार किया। पुरा महादेव के स्वास्थ्य केंद्र में एक हजार कांवड़ियों का उपचार किया गया, जिसमें बुखार, उल्टी, चक्कर आने के मरीज ज्यादा थे। इसके अलावा बिजरौल में 277, बावली में 35, किशनपुर बराल में 168, ट्योढी में 530, सरूरपुर कलां में 1425, गौरीपुर में 520 व दोघट समेत 14 हजार 700 कांवड़ियों का उपचार किया गया। वहीं मेला प्रभारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. यशवीर सिंह ने पुरा महादेव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कांवड़ियों का उपचार किया। उन्होंने कांवड़ियों के पैरों के घावों को साफ कर मरहम पट्टी की। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डाॅ. आमिर, डाॅ. सोनल, डाॅ. मीना, प्रवेंद्र कुमार, सतीश गिरी, पुलकित, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें