फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू, मगर गन्ना मूल्य घोषित नहीं : शोकेंद्र

Wed, 20 Nov 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अर्जुन अवार्डी पहलवान और सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों व मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। पेराई सत्र शुरू हो चुका है, मगर अभी तक प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित तक नहीं किया है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वह मंगलवार को बागपत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र का चीनी मिलों पर किसानों का दो सौ करोड़ से ज्यादा बकाया चल रहा है और उसका भुगतान तक नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार भी भुगतान कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को समय से डीएपी तक नहीं मिल पा रहा है और फसल की बुवाई तक नहीं कर पा रहे है। किसान भी मिलों को मजबूरी में गन्ना दे रहे है, क्योंकि उनके सामने कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
भाजपा के सहयोगी दल भी किसानों की आवाज तक नहीं उठा रहे है। कहा कि वर्ष 2016 में जो भाजपा किसानों को 450 रुपये गन्ना मूल्य देने की बात करती थी, आज वह अपना वादा भूल गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान व मजदूर भाजपा को करारा जवाब देकर सत्ता से बाहर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें