उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को धामपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द में छह कौवे, एक गिलहरी, एक बिल्ली मरी मिली। इसी गांव में एक व्यक्ति के छह कबूतरों की भी मौत हो गई। धामपुर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में कौवा मरा मिला। पीपलसाना, जमालपुर, बसेड़ा कुंवर में भी पक्षी मरे मिले।
गांव बसेड़ा खुर्द के राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, तेजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में कई पक्षी मरे मिले। गांव के नबील अहमद के पांच पालतू कबूतर मर गए। गांव में एक मृत गिलहरी और बिल्ली भी मिली।
यह भी पढ़ें : यूपी: हरिद्वार की युवती को दो लाख रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा लक्ष्मीचंद टीम के साथ गांव में पहुंचे और मृत जीवों को कब्जे में लिया। सभी को नहटौर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन दारोगा का कहना है कि पक्षियों की मौत ठंड से हुई है।
गांव जमालपुर के सूरज कुमार का कहना है कि उनके गांव में भी कई कौवे मरे मिले हैं। बीईओ कार्यालय के बाबू चंचल कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय परिसर में भी एक कौवा मरा मिला है। गांव बसेड़ा कुंवर और पीपलसाना में भी पक्षी मरे मिले हैं।
वन दारोगा का कहना है कि मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धामपुर में उप मुख्य पशु चिकित्साकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने अब तक करीब छह पक्षियों का पोस्टमार्टम किया है। सभी की मौत ठंड से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/