बागपत जिला अस्पताल में सोमवार को दवाई लेने के लिए पर्ची कक्ष के बाहर लगी भीड़
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। होली के त्योहार पर चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर दिनभर भीड़ लगी रही। कक्ष संख्या सात व 12 में चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
होली के अवकाश के बाद चार दिन बाद सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। महिला रोग विशेषज्ञ व एक सर्जन कक्ष में होने के कारण दोनों कक्षों के बाहर भीड़ ज्यादा रही। जिससे मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल में आए मरीजों ने दूसरे चिकित्सकों से उपचार कराया। सीएमएस डॉ. सुमन चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में एक हजार से ऊपर ओपीडी हुई थी। अस्पताल में सभी चिकित्सक भी मौजूद थे। कुछ देर के लिए चिकित्सकों को अपने कक्ष में बुलाया गया था।