फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट पर वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौराना कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन कराने वाली बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया। मगर, करीब दो घंटे तक रजिस्ट्रेशन वेबसाइट बंद रहने के कारण टीकाकरण कार्य रुका रहा। इस बीच सुबह से ही खड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण जिद कर रहे थे कि उन्हें वैक्सीन लगवाई जाएं। हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्यकर्मियों ने दोघट थाने पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वैक्सीन लगवाने आए लोगों की लाइन लगवा दी। 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर एएनएम सुनीता, अलका, सरिता, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें