फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी मनाई।
गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि विज्ञान वर्ग में खुशी त्यागी, परीशा और ईशा पंवार, कामर्स वर्ग में नेहा, हिमांशी और रितिका, आर्ट वर्ग में निकिता, प्रभात और मयंक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड एकेडमी के संचालक ब्रजपाल धामा ने बताया कि साइंस वर्ग में छात्रा प्रियांशी शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सोनिया धामा और आकाश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में लविशी, वर्षा और वरूण ने बाजी मारी। आर्ट में तनु और अरविंद ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। कोणार्क विद्यापीठ के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि कॉमर्स वर्ग में छात्र प्रेरित सोनी 96.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉपर रहे। विज्ञान वर्ग में आस्था चौधरी, गौरव दूसरे स्थान पर रहे। जैन एकेडमी विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण मट्टू ने बताया कि विज्ञान वर्ग में वंश धामा, कंचन राणा और प्रियांशु धामा, वाणिज्य वर्ग में शिवांगी त्यागी, तनिष्का शर्मा और ललिता यादव कला वर्ग में शिवांगी धामा, नगीना मलिक और हिमानी शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

देव कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने बताया कि वैशाली, नितिन और डॉली स्कूल टॉपर रहे। विद्याभवन विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने बताया कि रिया शर्मा, अंशु और कार्तिक वशिष्ठ टॉपर रहे। रोशनी अंसारी, मोहम्मद शाद, फैजान, नेहा, नेहिल, निधि और प्राची ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। डीपीएस डूंडाहेडा के प्रबंधक संजीव यादव ने बताया कि माही चौधरी, सिद्धांत गोयल, रिया चौबे, सारांश वशिष्ठ स्कूल टॉपर रहे। बड़ागांव स्थित स्यादवाद जैन एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि अनुसूइया यादव, पलक त्यागी, प्रतिभा त्यागी, श्रेय कौशिक, हर्ष व्यास, वैभव त्यागी, ईशिका चौधरी, अर्पण जैन, हर्ष त्यागी, खुशी शर्मा ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें