फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को सलाखों के पीछे डाले : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एसपी ने खेकड़ा कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच कर लंबित मुकदमों का निस्तारण करने, अपराध पर लगाम कसने और अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आगंतुकों को सैनिटाइज कराने को भी कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह बुधवार की देर शाम खेकड़ा कोतवाली में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने कोतवाली में निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच की। इसके बाद उन्होंने लंबित मुकदमों के निस्तारण, पुलिस बल की उपलब्धता, लावारिस वाहनों की नीलामी, कोतवाली क्षेत्र के वांछित बदमाशों को पकड़कर सलाखों के पीछे डालने और अपराध पर लगाम लगाने के कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा को कडे़ निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर एवं भोजनालय की साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों एवं कोतवाली में आने जाने वाले लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइज कराने एवं उन्हें जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीओ दिलीप सिंह समेत सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें