फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक आस मोहम्मद की हत्या का केस दर्ज 

Sat, 11 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। यमुना खादर में करीब ढाई माह पूर्व पेड़ पर लटके मिले युवक आस मोहम्मद के शव के मामले में कोतवाली पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। जो रिश्ते में बाप-बेटे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि छह लाख रुपये न देने पड़े, इसलिए उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद उर्फ आंसू का शव आठ जनवरी को यमुना खादर में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा। पुलिस ने माना था युवक ने आत्महत्या की है। जबकि मृतक के परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। मृतका की माता फैमिदा का कहना है कि उसका बेटा आंसू कोताना के इरफान और उसके पुत्र दानिश और शाहिद अफरीदी के साथ करीब तीन साल से कंबलों का व्यापार करता था। इरफान पर उसके छह लाख रुपये बकाया है। आसू अपने रुपये का तगादा कर रहा था, लेकिन आरोपी रुपये नहीं दे रहे थे। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि सात जनवरी को उसके बेटे को फोन करके घर से बुलाया गया था। अगले दिन उसका शव यमुना खादर में मिला था। उसका पूरा यकीन है कि आरोपियों ने आंसू की हत्या की है। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल अरूण कुमार द्विवेदी का केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

फुलैरा में किसान के घर में घुसे बदमाश 
चांदीनगर। फुलैरा गांव में शुक्रवार की रात एक किसान के घर में बदमाश घुस गए। इस दौरान जाग हुई तो बदमाश फरार हो गए। किसान वीरपाल सिंह ने बताया कि उसके मकान में दीवार कूदकर बदमाश घुस गए थे। आहट होने पर उनकी आंखें खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। उनका कहना है कि छह नकाबपोश बदमाश थे। इसके अलावा गांव के अरुण को भी बदमाश दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें