फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी उधम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत । फतेहपुर चक गांव के ईंट भट्ठे पर दो साल की बच्ची से रेप के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


    19 मार्च को फतेहपुर चक गांव के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले एक परिवार की दो साल की बच्ची को एक मजदूर अगवा कर ले गया था और भट्ठे के पास  खेत में उसके साथ 4 घंटे तक रेप किया। बच्ची भट्ठे के पास बेहोश मिली थी। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया था। वहां से उसे मेरठ रेफर किया था।

इस मामले में बच्ची के पिता ने भट्ठे पर ही मजूरी करने वाले उधम कश्यप पुत्र महेंद्र निवासी मोहम्मपुर माडर्न थाना भौंरा कलां जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ धारा 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रमाला राजवीर ने बताया पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली आरोपी उधम भट्ठे के पास  जा रहा है। इसके बाद उन्होंने फोर्स भेजा और उसे घेरकर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में  बताया वह बच्ची को दुकान पर सामान लेने के बाद घर से ले गया था और भट्ठे के पास उसके साथ दरिंदगी की । बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें