फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजया बैंक में सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे बदमाश

Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विजया बैंक में लगाए गए नकब की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरों ने सोमवार की रात में नेहरू रोड स्थित विजया बैंक की शाखा में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन भी तोड़ डाला।
विज्ञापन


स्ट्रॉग रूप न खुलने के कारण चोर कैश नहीं ले जा पाए, लेकिन बैंक का डाटा चुराकर ले गए। इस कारण बैंक में पूरे दिन कार्य ठप रहा। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी।

नेहरू रोड पर विजया बैंक की शाखा है। सोमवार को शाम के समय बैंक मैनेजर वीबी सिंह सहित अन्य कर्मचारी बैंक शाखा को बंद करके गए थे। बैंक का स्टाफ मंगलवार सुबह बैंक में आया तो बैंक में सामान टूटा पड़ा था और बराबर की दीवार में नकब लगा हुआ था।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ रामानंद कुशवाह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बैंक स्टाफ के अनुसार चोरों ने सोमवार की रात में नकब लगाकर बैंक परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। कंप्यूटरों के तार काट दिए और सायरन भी तोड़ डाला।

बदमाश बैंक का डाटा भी चोरी करके ले गए। इससे बैंक को करीब तीन लाख रुपये की हानि हुई है। वारदात होने से मंगलवार को बैंक में लेन-देन ठप रहा। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें