फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से कैश लूटने की कोशिश

Sat, 10 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में घायल अंग्रेजी शराब ठेका का सल्समैन मोनू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार में सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर छपरौली चुंगी पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से कैश लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा, लेकिन सेल्समैन ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश कार छोड़कर भाग गए। इस संबंध में सेल्समैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बृहस्पतिवार की रात में मोनू पुत्र ओमवीर निवासी फखरपुर छपरौली चुंगी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वहां दो युवक कार में सवार होकर पहुंचे और उन्होंने दुकान में घुसकर मोनू से कैश छीनने का प्रयास किया और तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया, लेकिन मोनू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दुकान की तरफ दौड़े तो दोनों युवक भागने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पीटा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी। इसी दौरान बदमाश कार छोड़कर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की कार को कब्जे में लिया। सेल्समैन मोनू ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार  भागे युवक मलकपुर गांव के बताए  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें