फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को पटक कर जान से मारने की कोशिश

Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़का रोड पर मकान विवाद के चलते पांच छह लोगों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नि को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके एक साल के बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक कर जान से मारने का प्रयास किया, शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


जावेद पुत्र शहीद बड़का रोड का रहने वाला है। उसका पड़ोसियों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है, इसी को लेकर शनिवार की सुबह जब जावेद अपनी पत्नी सहजादी और छोटे बच्चों के साथ घर में बैठा था, तभी पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक साल के बच्चे को गोद से छीनी जमीन पर पटक दिया। शोर मचाने पर लोग उधर दौडे़ तो वे जान से मारने की धमकी देते ही भाग निकले। 

 इस संबंध में जावेद ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की तहकीकात के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि किसी भी पक्ष के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें