फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन विस्फोट से अलर्ट, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान 

Wed, 08 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली बाजार मे वाहनों की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। भोपाल - उज्जैन ट्रेन में मध्यप्रदेश के काला पीपल (शाहजहांपुर) स्टेशन के पास विस्फोट होने के बाद जनपद में भी अलर्ट घोषित हो गया। इसके चलते बागपत पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने ट्रेन, बस और भीड़भाड़ वाले स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


मंगलवार को मध्यप्रदेश के काला पीपल स्टेशन के पास भोपाल - उज्जैन ट्रेन में विस्फोट हो गया। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे प्रदेश में अलर्ट घोषित हो गया। बागपत पुलिस ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाले ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा बसों, होटल, ढाबों और भीड़वाले स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र सतर्क है। बागपत में कई लोगों की आतंकियों से तार जुटे रहे हैं, इसलिए अफसरों की विशेष नजर है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा मध्य प्रदेश में ट्रेन में विस्फोट की घटना को देखकर जनपद में चेकिंग अभियान चलाया, संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 

सेफ्टी टीम ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर रेलवे सेफ्टी टीम ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर शामली पवन कुमार के नेतृत्व में खेकड़ा से बड़ौत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की बैठक ली। उन्हें सुरक्षा, गेट संचालन, हरी झंडी, लाल झंडी का किन समय प्रयोग करने, रात को हरी और लाल बत्ती का प्रयोग के बारे में जानकारी दी स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी। टीम में इंजीनियर, रेलवे सुरक्षा के कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ट्रेन चेकिंग करते जेबकतरे से चाकू बरामद किया  
बड़ौत। भोपाल - उज्जैन एक्सप्रेस में बम विस्फोट होने के बाद जीआरपी ने मंगलवार को  दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जीआरपी के हत्थे एक जेबकतरा चढ़ गया. इसके पास से चाकू भी बरामद किया। पूछताछ के बाद जेबकतरे को जेल भेजा। मंगलवार को मध्यप्रदेश में दोपहर के समय भोपाल - उज्जैन एक्सप्रेस में बम विस्फोट होने के बाद  जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार के नेतृत्व में गठित टीम ने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 74021, 51909, 54476, 54475 आदि में चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के हत्थे बिलौचपुरा गांव निवासी सरताज उर्फ फौजी चढ़ गया, इनसे जुर्माना वसूलकर भविष्य मेें दोबारा बेटिकट यात्रा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें