फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला दरोगा से छेड़छाड़ 

Tue, 28 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
बागपत के बालैनी में पुरानी रंजिश में क्षेत्र के एक गांव की निवासी सीआईएसएफ की दरोगा से अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। आरोप महिला ग्राम प्रधान, उसके पति समेत चार लोगों पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में ट्रेनिंग ले रही महिला दरोगा सोमवार सुबह अपने घर में परिवार के साथ बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान, अपने पति, बेटे और भतीजे के साथ वहां पर पहुंची। उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। विरोध करने पर उनकी बहन और पिता की पिटाई की। बाद में पिता पर भाले से हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोपी उनसे रंजिश रखते है। इससे पहले भी वे कई बार झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दे चुके है। बालैनी एसएसआई ब्रिजेश कुशवाहा का कहना है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, उनके पति, बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर,  परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है। थाना पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करे।
  दुष्कर्म के आरोपी को निर्दोष बताया, प्रदर्शन किया
बड़ौत। गुराना रोड के निवासियों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर कालोनी के ही दुष्कर्म के आरोपी युवक को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। लोगों ने विरोध में प्रदर्शन करते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

  सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष सरला देवी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गुराना रोड निवासी कपिल शर्मा एक ईमानदार और साफ छवि का युवक है। पिछले वर्ष कुछ दबंग लोगों ने कपिल के मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था। इसका उसने विरोध किया था। आरोप है कि दबंगों ने कुछ पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर कपिल शर्मा को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा दिया। फिलहाल कपिल जेल मेें है। उसके जेल में जाने के बाद से उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपाली कौशिक को सौंपा गया। 
  प्रदर्शन करने वालों में कविंद्र मलिक, पुनीत मलिक, जाहिद अली, अंकित तोमर, सुनील, दीपक तोमर, सोमपाल शर्मा, हरिप्रकाश, मास्टर श्लेकचन्द, अभिषेक, विक्की, सरला देवी, सचिन, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें