फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से महिला को दिया धक्का  

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर बस परिचालक से उलझते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर महिला को चलती बस से धक्का दे दिया गया। वह सड़क पर गिर गई। बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ गया। वह घायल हो गई। लोगों ने परिचालक पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बस और क्लीनर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक और परिचालक फरार हो   गया। 
विज्ञापन


बागपत चीनी मिल कैंपस निवासी राजवीर सिंह की पत्नी सुमन रविवार सुबह गुफा-बाबा मंदिर गई हुई थीं। इस बीच बस शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची। इसी दौरान किसी ने महिला को बस के पायदान से धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गई। उसी बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ गया। इससे वह घायल हो गई। बस यात्रियों और अन्य लोगों का आरोप है जल्दबाजी के चक्कर में परिचालक ने महिला को धक्का दिया है। उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहां से चालक और परिचालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही बस और क्लीनर को कब्जे में लिया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 

हमले के आरोपी को जेल भेजा  
बागपत। सिंगौली तगा गांव का योगी उर्फ योगेंद्र हमले के केस में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


नलकूप से पकड़ी 10 पेटी शराब 
बागपत। सोनीपत के जखौली निवासी हरपाल का चमरावल गांव के जंगल में खेत है। उसकी नलकूप पर शराब रखी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर चांदीनगर पुलिस ने शनिवार रात वहां पर दबिश देकर 10 पेटी शराब के साथ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चुनाव में वितरित करने के लिए शराब एकत्र की जा रही थी। 

वाहनों की काली फिल्म उतरवाई 
बागपत। चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चार वाहनों की काली फिल्म उतरवाई गई। 30 वाहनों के चालान कर 33900 रुपये शमन शुल्क वसूला। वहीं, पुलिस ने 24 गांवों का जायजा लिया।

रटौल में मकान पर फेंके गए पत्थर 
बागपत। रटौल गांव में एक मकान पर पत्थर फेंके गए। परिजनों ने कमरों में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। 

किरठल, तुगाना समेत कई गांवों में मारपीट
बागपत। जनपद के गांव किरठल, तुगाना, ढिकौली, विनयपुर, तेड़ा, गौसपुर, बालैनी, आजमपुर, मलकपुर, टांडा, बड़ौत के गुराना रोड, खेकड़ा समेत कई स्थानों पर झगड़े हुए। कई गांवों में तो जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराए। 

शराबियों ने किया हंगामा 
बागपत। बिनौली, हसनपुर मसूरी और किशनपुर बराल गांव में शराब के नशे में कई लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के साथ गालीगलौज की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर वहां पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें