फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत स्टेशन से डॉक्टर के बेटे का अपहरण

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में कार में सवार चार युवकों ने रविवार को रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन परिसर से मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी एक चिकित्सक के युवा बेटे का अपहरण कर लिया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है क्षेत्र में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी चिकित्सक अनिल का बेटा सुदेश (28)  रविवार को रात करीब आठ बजे अपने एक दोस्त के साथ बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार सुदेश अपने एक दोस्त के साथ शामली में आयोजित शादी समारोह में शामिल जाने के लिए स्टेशन पर शामली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी कार में सवार चार युवक स्टेशन पर पहुंचे और जबरन सुदेश का अपहरण करके ले गए। सुदेश के दोस्त ने घर जाकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। डॉ. अनिल ने कोतवाली में जाकर वारदात के बारे में बताया। इस वारदात के बाद चिकित्सक के घर में कोहराम मच गया है।  दूसरी तरफ कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया स्टेशन से युवक के अपहरण की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें