बागपत में मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को मकान में उसकी 14 वर्षीय बेटी, नौ साल का बेटा और भाभी थी। अन्य लोग काम से बाहर गए हुए थे।
इसी दौरान पड़ोस की एक युवती घर पर आई, वह बहाने से उसकी बेटी को अपने साथ ले गई। बाद में उनके परिवार का एक युवक उसकी बेटी को अपने साथी के साथ मिलकर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गया।
ता चलने पर उसकी भाभी ने जानकारी की तो आरोपी युवक के परिजनों ने कहा कि जल्द ही लड़की आ जाएगी, लेकिन लड़की नहीं आई। इस संबंध में फिर वार्ता की तो उन्होंने जल्द ही किशोरी को घर पर लाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि युवक लड़की को किसी स्थान पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं। इससे वे काफी परेशान हैं। पीड़ितों ने कोतवाली पर पहुंचकर किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। एसआई एमपी सिंह ने कहा कि बरामदगी करने का प्रयास किया जा रहा है।