फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मालिक को घायल कर लूटपाट की

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल लूट का शिकार सुभाषचन्द - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के गुराना रोड गली नंबर 1 में घर की छत से अंदर कूदकर चार-पांच सशस्त्र बदमाश गृह मालिक को मारपीट कर घायल कर 50 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सुभाष चंद पुत्र तेजपाल गुराना रोड गली नंबर 1 में रहते हैं। वह बुधवार की रात में घर में अकेला सो रहे थे। अर्द्धरात्रि के लगभग चार-पांच सशस्त्र बदमाश छत के रास्ते से मकान में घुसे तो सुभाष चंद की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो उसे तमंचों की बटों से घायल कर भयभीत कर दिया और घर में अलमारी तोड़कर 50 हजार की नगदी, सोने और चांदी के जेवरात लूटकर ले गये। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

लूटपाट कर भाग रहा बदमाश हिंडन में गिरा
बिनौली। बरनावा में हिंडन नदी के पुल के नजदीक बुधवार को सत्तार पुत्र निशाद निवासी खिवाई अपनी मां को बाइक से बरनावा से अपने गांव खिवाई जा रहा था। जब वह पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे 7 हजार की नगदी एवं बाइक लूटकर भागने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो लूट की बाइक लेकर भाग रहा एक बदमाश हिंडन में जा गिरा, जबकि बाकी दो बदमाश भाग निकले। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन पुत्र इंद्र निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल सरुरपुर खुर्द थाना क्षेत्र मेरठ का होने के कारण मामला वही दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


छात्र को पीटकर घायल किया
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव निवासी छात्र नीरज बृहस्पतिवार को साइकिल पर गांव से खत्री गढ़ी में कोचिंग करने आया था। जब वह कोचिंग कर बाहर निकला तो वहां पर पहले से ही खडे़ तीन युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूसों से उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस को देख युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पीड़ित नीरज ने बताया कि उक्त युवक उसी के गांव के है और कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। हालांकि इस संबंध में छात्र ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें