फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की नहीं मिलेगी, गांव छोड़ने की धमकी

Sat, 16 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट क्षेत्र के गांव चित्तमखेड़ी गांव से सवा माह से अपहृत किशोरी का मामला तूल पकड़ते लगा है। किशोरी के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर रही है। फरार आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं घर पर आकर धमकी दे रहे है कि लड़की नहीं मिलेगी। उन्हें गांव छोड़कर चले जाने की भी धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


चित्तमखेड़ी गांव का विशेष समुदाय के व्यक्ति का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के गांव गनौली में स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता था। नौ जून को उसके गांव का गौरव, अपने भाई अरुण, पिता विनोद के अलावा मिंटू के साथ भट्ठे पर पहुंचा। रात के समय आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।

घटना की लोनी थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया। अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपी गांव में पंचायत कर उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। गुरुवार रात दो आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने धमकी दी कि लड़की को भूल जाओ। वरना अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं उन्हें गांव छोड़कर जाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उनका कहना कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, वे गांव में नहीं जाएंगें। जमील, बिल्लू, महबूब, इकलाख, जावेद, आदिल, भूरा, खलील, हमीदन, खुर्शीदा, नसीसा, रूकसाना मौजूद रही। दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि लड़की का अपहरण गाजियाबाद क्षेत्र से हुआ है। वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार पर कौन दबाव बना रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

पचास हजार बकाया और बेटी नहीं कराई बरामद 
बागपत। व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी के अपहरण के अलावा आरोपी उसके घर से डेढ़ लाख रुपये ले गए थे। आठ दिन बाद ही गांव में पंचायत करके उसे एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी के 50 हजार रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें