फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने पेट्रोल से जलाया था फल व्यापारी

Tue, 25 Jul 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
फल व्यापारी को जिंदा जलाकर चलती गाड़ी से हाईवे पर फेंकने के मामले में गाजियाबाद और बागपत पुलिस टेंशन में नजर आ रही है। दोनों जनपदों की पुलिस ने बागपत में पहुंचकर जांच पड़ताल की। लोनी पुलिस का दावा है कि व्यापारी को बागपत में ही पेट्रोल छिड़ककर दोस्तों ने जलाया है। 
विज्ञापन


 व्यापारी जली अवस्था में रविवार को देर शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के चलते वहां से उसको दिल्ली के लिए रेफर किया। झुलसा व्यापारी गाजियाबाद के नानू गांव का चंकी उर्फ सन्नी है।

वह लोनी में फलों का व्यापार करता है। वहां पर फलों का व्यापार करने वाले तीन-चार अन्य युवक उसको अपने साथ बागपत लेकर आए थे। उसको खूब शराब पिलाई। बाद में उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। लोनी और बागपत पुलिस ने जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


लोनी बार्डर पर तैनात दारोगा अरुण कुमार ने बताया फल व्यापारी को उसके दोस्तों ने बागपत के एक खेत में ले जाकर जलाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने घटनास्थल भी बताया। वहां पर पुलिस को जले कपड़े भी मिले।

उधर, झुलसे व्यापारी के भाई अमित ने बताया आरोपी युवकों से उनकी कोई रंजिश नहीं है। आरोपी फलों का व्यापार करते है। हो सकता है कि उनके कारोबार को देखकर आरोपी ईर्ष्या रखते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें