फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने लूटी अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने लूटी अस्मत
विज्ञापन

-बहन के घर प्रतापगढ़ गई थी युवती, जिद पर शादी से मुकरा युवक, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
बहन के घर गई युवती को जीजा के रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया था। मगर युवती ने शादी की जिद की तो युवक वादे से मुकर गया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती मई माह में बहन के घर प्रतापगढ़ शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रिश्ते में जीजा लगने वाले एक युवक से हुई। युवक ने शादी का वादा कर उसे प्रेमजाल में फंसाकर आबरू लूट ली। इतना ही नहीं इसके बाद जब भी उसको मौका मिलता वह उसका शारीरिक शोषण करता। पखवारे भर पहले युवती ने शादी की जिद की युवक वादे से मुकर गया। मामला परिजनों तक पहुंचा और दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। भरी पंचायत युवक वादे से मुकर शादी से इंकार कर दिया। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची युवती ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ सिराथू को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें