फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर ने कर्जदार को दीं यातनाएं

Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जे को लेकर फाइनेंसर ने एक कर्जदार को अगवा कर पांच घंटे तक यातनाएं दी। पीड़ित किसी तरह आरोपियों  के चंगुल से भाग कर कोतवाली पहुंचा और तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 कपिल कुमार पुत्र राज कुमार घास मंडी बड़ौत का रहने वाला है। कपिल ने छह माह पहले बिजरौल रोड पर स्थित एक फाइनेंसर से 10 हजार का कर्ज लिया था। अब फाइनेंसर के 4600 रुपये बकाया हैं। किस्त में दो दिन विलंब हो जाने पर उसने फाइनेंसर से कहा वह दो दिन में किस्त के पैसे चुका देगा।

बुधवार को देर शाम बाइक पर सवार दो युवक कपिल के घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। तीनों आरोपियों ने उसे कार्यालय में बंद कर पांच घंटे तक घोर यातनाएं दी। 
विज्ञापन


फिर उसे मीरापुर रजवाहे की पटरी पर ले गए। वहां भी पिटाई की। किसी तरह वह वहां से आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और घर में परिजन को पूरी घटना बताई। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और उन्होंने फाइनेंसर और उसके युवकों के खिलाफ तहरीर  दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। एसएसआई राजपाल सिंह ने बताया तीनों आरोपी अभी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें