उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत में मंगलवार को सरेआम युवक की हत्या कर दी गई। बिनौली फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां पेट में लगने से युवक की मौके पर ही मौत। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।