फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को आतंकित कर कार लूटी

Mon, 11 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा-दोघट
विज्ञापन
गांगनौली गांव के जंगल में बदमाशों द्वारा छोड़ी गई लूट की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में विज्ञापन एजेंसी संचालक सुधीर राणा और उनकी पत्नी कमलेश को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर डस्टर गाड़ी, 33 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश पुलिस की नाकेबंदी देखकर गाड़ी को गांगनौली के जंगल में छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


दोघट क्षेत्र के दाहा गांव निवासी सुधीर राणा अपने परिवार के साथ मेरठ में मवाना रोड पर मीनाक्षी पुरम में रहते हैं। उनकी मेरठ में विज्ञापन एजेंसी है। सुधीर के मुताबिक वे रविवार दोपहर अपनी पत्नी कमलेश के साथ अपनी डस्टर गाड़ी से अपने गांव दाहा लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले उनके खेत हैं। गाड़ी की धीमी गति कर अपने खेत देखने लगे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। 

उन्होंने तमंचों के बल पर गाड़ी रुकवा ली और बदमाश उनसे गाड़ी, आठ हजार रुपये नगद, दो मोबाइल लूटकर ले गए। इसके अलावा गाड़ी में रखे 25 हजार रुपये भी चले गए। उन्होंने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चला दिया। एएसपी अजीजुल हक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाश गांगनौली गांव के जंगल में खुद को घिरा देखकर लूटी गई गाड़ी को छोड़कर खेतों के रास्ते भागने लगे। 
विज्ञापन


सूजती गांव के पास रमाला और दोघट थाने पुलिस और लोगों ने मिलकर दो बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपना नाम अभय पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव ताना (शामली) और दूसरे ने खुद को सुमित पुत्र परवेंद्र निवासी भगवानपुर नांगल बताया।

उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपियों ने भागने वाले साथी का नाम सागर निवासी गांगनौली बताया।  दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया डस्टर गाड़ी लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटी गाड़ी बरामद हो गई है। बदमाशों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें