दोघट में दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर गांव के पास बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से तमंचों के बल पर 60 हजार की नकदी लूट ली। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। बैंककर्मी ने थाने पर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
दाहा गांव निवासी अमोद कुमार स्टेट बैंक शाखा बिनौली में क्लर्क पद पर कार्यरत है। वह मंगलवार शाम बाइक से ड्यूटी अपने गांव जा रहा था। जब वह शाहजहांपुर गांव के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और उससे 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भागते हुए बदमाश उसका मोबाइल फेंक गए। बैंककर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। एसओ दोघट सुरेंद्र नाथ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गूंगाखेड़ी गांव के युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी आकाश निवासी जौला (मुजफ्फरनगर) का रहने वाला है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है।
शराब तस्करी करने का आरोपी पकड़ा ः बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सनी है।