फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पकड़े तो पुलिस को उठाने दी लाशें 

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को बंद पड़ा खेकड़ा चौकी के पास बाजार । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पहले गिरफ्तारी और उसके बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही। बेबस पुलिस रातभर दबिशें देती रही। दो आरोपी हत्थे चढ़ने के बाद करीब 12 घंटे बाद दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन

पांडव पुलिया के पास अंजाम दिए दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग दोनों लाशों को उठाकर चेयरपर्सन नीलम धामा के आवास में ले गए। एसपी अजय शंकर राय, एडीएम डीपी सिंह, सीओ श्वेताभ पांडेय समेत अन्य अधिकारियों के साथ यहां पीड़ित परिवार की कई घंटे बातचीत हुई। अधिकारियों ने कहा आरोपियों की गिरफ्तार होगी और सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन रात के समय पीड़ित परिवार पहले आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गया। देर रात तक अफसर खेकड़ा में डटे रहे और परिजनों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजनों ने साफ कह दिया कि पहले हत्यारों की गिरफ्तारी हो। उधर, पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देनी शुरू कर दी। सुबह तक दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर पीड़ित परिवार ने दोनों शवों को सुबह करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।

खेकड़ा में सन्नाटा, शवों का अंतिम संस्कार
खेकड़ा। दोहरे हत्याकांड से कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को सभी बाजार और शिक्षण संस्थाएं बंद रहे। चेयरपर्सन और बाशिद के आवास पर गम जताने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर के समय दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। यहां से पुष्पेंद्र धामा के शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ, जबकि बाशिद के शव को कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। दोनों के घरों पर भी सुरक्षा तैनात कर दी। कस्बे में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र को छह, बाशिद को मारी दो गोलियां
खेकड़ा (बागपत)। दोहरे हत्याकांड में हमलावरों का निशाना पुष्पेंद्र धामा था। धामा को छह गोलियां मारी गई, जबकि बाशिद को दो गोलियां लगी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों को आठ गोलियां लगी होने की पुष्टि हुई है। हत्या में 9 एमएम पिस्टल के साथ अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया। पुलिस को मौके से सिर्फ एक बुलेट ही बरामद हुआ।
पांडव पुलिया पर जिस जगह वारदात को अंजाम दिया, वहां खेकड़ा का व्यस्त इलाका है। रात के समय यहां ठेली लगती है और लोगों की आवाजाही रहती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्पेंद्र को छह गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है। एक सिर, दो कमर, एक छाती, एक चेहरे और एक गोली हाथ पर लगी है। बाशिद को एक गोली हाथ पर और दूसरी छाती पर मारी गई। पोस्टमार्टम से पहले जिला अस्पताल में दोनों शवों का एक्स-रे कराया। एक बुलेट पुष्पेंद्र के शव से बरामद हुआ है। उधर, पुलिस को मौके से सिर्फ एक बुलेट नाइन एमए का मिला है।

बाशिद का मोबाइल नहीं चीर सकी गोली
खेकड़ा। जब पुष्पेंद्र पर गोलियां चलायी गई तो बाशिद ने नजदीक की एक दुकान में घुसने का प्रयास किया। इस बीच उस पर भी हमलावर टूट पड़े। पहली गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बाशिद की जेब में मिले मोबाइल पर भी गोली का निशान मिला है, लेकिन बुलेट मोबाइल को नहीं भेद सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें