कोर्ट जा रही महिला के साथ विकास भवन के सामने छेड़छाड़ कर मारपीट की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से कोर्ट में जा रही थी। जैसे ही वह विकास भवन के पास पहुंची, तभी एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसने कोतवाली पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पुलिस में आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई । कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा आरोपी मनोज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहर के एक मोहल्ले में युवती के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।