फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी के घर 30 लाख की चोरी

Mon, 27 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खेड़ा इस्लामपुर गांव में शनिवार को रात्रि में चोर सुरक्षा एजेंसी एनआईए में तैनात इंस्पेक्टर के मकान में धावा बोलकर चार लाख रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात समेत तीस लाख रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए। सीओ और कोतवाली प्रभारी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 खेड़ा इस्लामपुर के रहने वाले सुरक्षा एजेंसी एनआईए मेें तैनात इंस्पेक्टर संजीव पुत्र मलखान का परिवार गांव मेें ही रहता है। उनका छोटा भाई विकास सीबीआई में है। शनिवार को दोनों भाई अपनी नौकरी पर दिल्ली गए हुए थे। शनिवार की रात्रि में जब उनका परिवार मकान की छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान चार मकान की दीवार फांदकर मकान के निचले हिस्से में घुसे और मकान में रखी चार लाख की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत तीस लाख का सामान चोरी करके ले गए। 

रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार और फोरेंसिंक टीम के लोगों ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में विकास मेें चोरों के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी।  सीओ कर्मवीर सिंह ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें