फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट, हंगामा 

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा गन्ना पर्यवेक्षक रूस्तम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। शहर में मेरठ रोड पर स्थित एक चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है मिल के एक पदाधिकारी ने मनमर्जी कर गन्ने का बांड बनवाने का दबाव बनाया। मना करने पर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक रुस्तम सिंह ने दी तहरीर में कहा चीनी मिल के एक पदाधिकारी अपनी मर्जी से गन्ने का बांड बनवाना चाहते हैं। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करते हैं। सोमवार को आरोपी ने उन पर दबाव बनाकर मनमाफिक बांड बनवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया  मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है आरोपी पर पहले भी मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। 

सास और बहू से 30 हजार ठगे 
दोघट। दोघट में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले तीन युवकों ने सास और बहू को झांसे में लेकर 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कस्बा दोघट निवासी नरेश पुत्र राज सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। सोमवार को वह मजदूरी पर गया। घर में उसकी पत्नी सुदेश और मां सितारवती थी। इसी दौरान  कपड़े की फेरी लगाने वाले तीन युवक उसके घर में आए और कपड़ा खरीदने को लेकर सास और बहू से बातचीत करने लगें। बातों ही बातों में युवकों ने सास और बहू को झांसे में ले लिया और उनसे तीस हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद तीनों युवक अपना कपड़ा नरेश के घर में छोड़कर यह कहकर चले गए हम थोड़ी देर में ही आ रहे हैं। काफी देर बाद भी वह तीनों वापस नहीं लौटे, तो पीड़ित महिलाओं ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से तीनों युवकों को कस्बे में तलाश किया, मगर कोई भी हाथ नहीं लगा। शाम के समय नरेश के घर लौटने पर परिजनों ने पूरे मामले  की जानकारी दी। इस संबंध में नरेश ने दोघट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें