फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल में तोडफ़ोड़ 

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसबी पब्लिक स्कूल में तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दोघट के आदमपुर के सन ब्राइट पब्लिक स्कूल में रविवार की रात में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। कमरों की दीवार गिरा दी, शीशे तोड़ दिए। स्कूल में खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। बदमाश गाड़ी का सामान चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधक ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार की रात में स्कूल में बदमाशों ने जमकर तोड़ फोड़ की। स्कूल में खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में तोड़फोड़ के अलावा कई कमरों के शीशे वह दीवार गिराई और गाड़ी का सामान भी चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधक विपिन पंवार ने बताया सोमवार की सुबह जब वे स्कूल पहुंचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। स्कूल का नजारा ही कुछ और था। कमरों की दीवार गिराई गई थी, शीशे टूटे पड़े थे और बाहर खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। बदमाश गाड़ी से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया रात्रि में स्कूल में चौकीदार हरबीर रहता है। जब उससे इस घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया वह तो अंदर कमरे में सो रहा था। उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले वापस चली। इस संबंध में प्रबंधक विपिन पंवार ने बदमाशों के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी। 
  प्रीति का हत्यारोपी पति गिरफ्तार 
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चिरचिटा गांव की विवाहिता प्रीति की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जेल जाते समय आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उसने उसकी हत्या की है। चिरचिटा गांव की विवाहिता प्रीति का शनिवार सुबह कमरे में फांसी लगा शव मिला था। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को बागपत-मेरठ मार्ग पर सराय मोड़ के पास खड़े मृतका प्रीति के आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, आरोपी गौरव ने जेल जाते समय कहा कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर उसने इसका विरोध किया था। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी पिटाई भी करा दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी पत्नी की शुक्रवार रात सोते समय गले में दुपट्टा डालकर हत्या कर दी थी। बाद में शॉल से शव को पंखे पर लटका दिया था। उसके बाद कमरे की खिड़की तोड़कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें