फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने मारपीट करके ई-रिक्शा चालक का हाथ तोड़ा

Sun, 09 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। किदवई नगर में छात्रों की बाइक में ई-रिक्शा टकरा गई। नाराज छात्रों ने  ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इससे चालक का हाथ टूट गया। उसने तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 घायल ई-रिक्शा चालक आबिद पुत्र महमूद पठान कोर्ट बड़ौत का रहने वाला है। वह नगर में ई-रिक्शा चलाता है। वह सवारी लेकर किदवई नगर से गुजर रहा था। वहां दो छात्र बाइक पर जा रहे थे तो उनको  साइड लग गई। इसके बाद छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई और छात्र भाग गए।
विज्ञापन


इस संबंध में आबिद ने कोतवाली में अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें