फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप, वीडियो क्लिप बनाई

Wed, 10 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार चार युवकों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर कक्षा 11 की छात्रा को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना डाली। बाद में उसे स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। छात्रा के परिजनों ने एक आरोपी को खुद पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से कस्बे के एक कालेज में परीक्षा देने के लिए जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते से दो बाइक पर सवार चार युवक तमंचे के बल पर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर कस्बे से बाहर एक खेत में ले गए।

वहां पर आरोपियों ने सामूहिक रूप से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियोक्लिप भी बनाई। बाद में आरोपी उसे अपनी बाइक से कालेज के पास छोड़कर फरार हो गए। धमकी दी कि किसी के सामने मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। परीक्षा समाप्त होने के समय छात्रा को लेने उसके पिता कॉलेज आए. तो उन्हें छात्रा कॉलेज के बाहर खड़ी रोती हुई मिली। छात्रा के पिता ने उससे कारण। इस पर उसने पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


उसने आरोपियों के नाम भी बताए। छात्रा के परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष थाने आया है, लेकिन उनके द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें