पट्टे की जमीन के लिए हुई मारपीट के बाद थाने पर मौजूद पीडि़त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव डूंडाहैड़ा के पट्टाधारक खेकड़ा थाने में पहुंचे। महिलाओं ने कुछ लोगों पर कपड़े फाड़ने और मारपीट कर पट्टों की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा में पट्टों की भूमि पर कब्जा करने का आरोप-प्रत्यारोप का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को शाम पांच बजे डूंडाहैडा के कई पट्टाधारक खेकड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा आए दिन कुछ लोग उनके पट्टों की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर दीवारों को तोड़ कर रहे हैं, वही मारपीट भी करते रहते हैं। विगत 15 दिन में कई घटनाएं हो चुकी है।
उन्होंने बताया बुधवार को भी उनके पट्टों पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब वह परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ पट्टे की भूमि पर कार्य कर रहे थे, तभी विपक्षी उनके यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा विपक्षियों ने उनके ऊपर पथराव के साथ ही गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं के कपडे़ फाड़कर छेड़खानी भी की। इससे उन्हें जान माल का खतरा बना है। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इस दौरान प्रेम चंद, शकुंतला, अंकित, पवन, आनंद आदि रहे।