फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक फुटेज खंगालीं

Sun, 09 Oct 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। रिटायर फौजी महेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस बैंक की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। कई दिन पुरानी फुटेज की भी जांच की जा रही है। कई संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


  खिंदौड़ा गांव के रिटायर फौजी महेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर कस्बा अमीनगर सराय के पीएनबी बैंक से 45 हजार रुपये निकालने के बाद अपने बेटे दिनेश को दिए थे। दिनेश रुपये लेकर मेरठ चला गया था। महेंद्र सिंह गांव के ही रिटायर फौजी विक्रम की बाइक पर सवार होकर गांव में जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के विरोध पर महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिंघावली अहीर थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी है। एसपी पूनम ने खुद बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी थी। कई दिन पुरानी फुटेज की भी जांच की गई। उनके सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंचाने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को अभी कातिलों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा फौजी महेंद्र की हत्या करने वाले बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फुटेज की जांच की जा रही ह, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। 

पुलिस के बैंक स्टाफ से की जानकारी

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने पीएनबी बैंक की सीसीटीवी फुटेज के अलावा बैंक के स्टाफ से जानकारी की। साथ ही आसपास के दुकानों पर लगे कैमरों की भी जांच की। महेंद्र के साथ रहे रिटायर फौजी विक्रम और उनके परिजनों से भी जानकारी की। 

हिसावदा के पास से मिला महेंद्र का बैग

अमीनगर सराय। रिटायर फौजी महेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस कातिलों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को हिसावदा गांव के पास रोड से मृतक महेंद्र का गायब बैग और कुछ सामान मिला है। हालांकि पुलिस अफसर बदमाशों की डौला गांव की ओर भागने की तो जानकारी दे रहे हैं, लेकिन बैग मिलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में बाइक सवार युवकों की सघन चेकिंग की।

खिंदौड़ा गांव के रिटायर फौजी महेंद्र सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी है। क्षेत्र के अपराधियों को भी थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बदमाशों का तो पता नहीं लगा पाई, लेकिन गोपनीय रूप से कई महत्व पूर्व जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस सूत्रों की माने तो महेंद्र फौजी से बदमाशों द्वारा छीना गया बैग पुलिस को मिल गया है। बैग हिसावदा गांव के पास रोड पर पड़ा मिला। उसका सामान भी वहां पर बिखरा था। पुलिस ने बैग और सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद डौला गांव की ओर भागे है। उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने अमीनगर सराय और आसपास के क्षेत्र में बाइक सवार लोगों की चेकिंग की। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि महेंद्र की हत्या कर बदमाश डौला गांव की ओर भागे थे। इस तरह की जानकारी मिली है। उन तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। मृतक का बैग मिलने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें