फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीम ने बरामद युवती को नारी निकेतन भेजा, युवती का कोतवाली में हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । कोतवाली में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई युवती को एसडीएम ने नारी निकेतन भेजने के आदेश किए तो जब शनिवार की सुबह पुलिस उसे नारी निकेतन ले जाने लगी तो उसने कहा  वह नारी निकेतन नहीं जाएगी, वह अपने प्रेमी के संग रहेगी, क्योंकि उसने       कोर्ट मैरिज कर उसे पति बनाया है। पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजा।
विज्ञापन


 एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अपने प्रेमी संग गायब गई थी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। उसने कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को दिखाए और कहा कि अब वह उसका प्रेमी नहीं पति है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को एसडीएम दीपाली कौशिक के समक्ष पेश किया तो एसडीएम ने उसे नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिए। 

शनिवार को जब महिला पुलिस उसे नारी निकेतन ले जाने लगी तो उसने बखेड़ा कर दिया और  कहा वह अपने प्रेमी जो अब उसका पति है उसके पास जाएगी। नारी निकेतन नहीं जाएगी। काफी देर तक हंगामे की स्थिति कोतवाली में बनी रही और वह जाने को तैयार नहीं हुई। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने उसे समझाया कि तुम नारी निकेतन में जाकर अधिकारी से कहना प्रेमी प्रति के संग रहूंगी और वे तुम्हें छोड़ देंगे। तब जाकर वह शांत हुई और उसे नारी निकेतन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें