फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर परमवीर समेत छह आरोपियों पर एफआईआर

Mon, 04 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार राम किशोर के बेटे निबंधक लिपिक सुगम किशोर की स्कॉर्पियो पर फायर करने के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर परमवीर समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना से परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन


 ट्यौढ़ी गांव निवासी निबंधक लिपिक सुगम किशोर अपने पिता राम किशोर की हत्या का चश्मदीद गवाह हैं। कोर्ट में गवाही चल रही है। हत्यारोपी परमवीर और उसके साथी उस पर केस में समझौता का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खेकड़ा तहसील के पास उन पर जानलेवा हमला हुआ। 

उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायर किया था। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना, उसके भाई कृष्णवीर के अलावा चीनू, जितेंद्र, संजीव और दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रवेश राठी के खिलाफ (धारा 147,148,149,307, 109 आईपीसी) में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित परिवार भयभीत है। वे पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, अभी सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें