फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सिसाना गांव में चार युवकों ने नशे में उत्पात मचाया

Mon, 28 Nov 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । हाईवे पर सिसाना गांव में चार युवकों ने नशे में उत्पात मचाया।  पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात में कुछ युवक सिसाना गांव में हाईवे पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे अौर  वहां से गुजर रहे राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे थे। इससे वहां हंगामा हो गया। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे चार युवकों को कार के साथ पकड़ लिया। इनमें एक युवक सिसाना गांव का है और तीन युवक सोनीपत के मुरथल के हैं। उनकी हिमायत में कोतवाली में सैकड़ों लोग पहुंचे। मुरथल गांव के आरोपी युवकों ने कहा हम लोग बिनौली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। इससे पहले वे अपने दोस्त के साथ सिसाना में आ गए थे। वहां शराब पी रहे थे, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। उन्होंने किसी के साथ गाली-गलौज नहीं की।   कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया हाईवे पर शराब पीकर हंगामा करने पर चार युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें