फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से मिली लापता हुई युवती

Thu, 11 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव से डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती हैदराबाद में मिली। पुलिस टीम युवती को लेकर बड़ौत पहुंच गई। युवती के परिजनों ने उसके जीजा पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


  बड़ौत पुलिस के मुताबिक बड़का गांव की युवती 19 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। तलाश करने पर परिजनों को युवती नहीं मिली थी। परिजनों ने युवती को उसके  जीजा पर ही बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस टीम तभी से ही उनकी तलाश में लगी थी। पुलिस को उनकी लोकेशन हैदराबाद में मिली। 
 पुलिस ने हैदराबाद में पहुंचकर युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम दोनों को लेकर कोतवाली में पहुंच गई है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा शीघ्र लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। दर्ज बयान के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें