पीड़ित सुरक्षागार्डों ने एसपी से शिकायत की।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है। बड़ौत के सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली की एक कंपनी ने गार्ड की नौकरी के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी की है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंदपुर गांव के बिरसिंह, अंकित, सुमित, अशोक, यशवीर और जयकिशन शनिवार को एसपी कार्यलय में शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेकड़ा सीएचसी में आठ सुरक्षाकर्मी समेत बागपत, बड़ौत स्वस्थ्य केंद्रों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 17 जुलाई को हर व्यक्ति से डेढ़-डेढ़ लाख लिए गए थे, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने 10 महीने ही नौकरी की और सभी को नौ हजार रुपये वेतन दिया गया था।
यह भी पढ़ें: बेटियों के सामने मर्डर: अरशद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल, खौफनाक था सीन